गुरुआ थाना क्षेत्र के इसमाइलपुर गांव में लंबे समय से चले आ रहे आपसी विवाद को सोमवार की दोपहर 2 बजे प्रशासनिक पहल से सुलझा लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी अतहर जमील एवं थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने संयुक्त रूप से विवादित स्थल का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उसके आधार पर समाधान निकाला.