गम्हरिया: गम्हरिया की बेटी मणिका सिंह बनीं ग्रामीण विकास अधिकारी, BPSC में हासिल की 573वीं रैंक
गम्हरिया प्रखंड की बेटी मणिका सिंह ने बीपीएससी परीक्षा में 573वीं रैंक हासिल कर ग्रामीण विकास अधिकारी यानी आरडीओ पद पर चयन सुनिश्चित किया है। औराही एकपरहा पंचायत निवासी मणिका की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।