बख्तियारपुर: देदौर गांव के पास से पुलिस ने 180 ml के 160 पीस ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
बख्तियारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के देदौर गांव के समीप से दोपहर करीब 3 बजे गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक युवक को 22.68 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बैग में अंग्रेजी शराब लेकर आ रहा है सूचना पर छापेमारी करते हुए युवक को रंगे हाथ अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।