बख्तियारपुर: चंपापुर के सामने SH 106 सड़क पर बाइक गिरने से दो लोग घायल, एक को पटना रेफर किया गया
सोमवार की शाम करीब 6 बजे चंपापुर के सामने बख्तियारपुर फतुहा सड़क मार्ग स्थित SH 106 पर बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिरकर ज़ख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां जख्मी का इलाज किया गया। जख्मी की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तेजा बिगहा निवासी बबलू राय और लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है।