बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के बैनर तले पटना पूर्वी महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित
रविवार को बख्तियारपुर नगर क्षेत्र स्थित एक सभागार में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के बैनर तले पटना पूर्वी महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय यादवी जागृति बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई यादव महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्षा अंजनी रंजन और पटना जिला प्रभारी डॉ शारदा यादव का जोरदार स्वागत किया।