बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के पुराने बाईपास पर कार चालक ने ऑटो में टक्कर मारी, ऑटो सवार व्यक्ति गिरने के बाद कार से कुचलकर मर गया
सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे बख्तियारपुर थानांतर्गत पुरानी बाईपास में एक कार चालक ने पीछे से ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दिया। कार की टक्कर के बाद ऑटो में बैठा एक व्यक्ति सड़क गिर गया। इसी दरम्यान कार चालक अपनी कार सड़क पर गिरे व्यक्ति के ऊपर कार चढ़ाते हुए भागने लगा जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कार समेत चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दिया।