उमरेठ: दरबई में वसूली करने पहुँचे किन्नर शादी शुदा मर्द निकले,25 हजार की मांग की, असली किन्नरों ने फोडा भांडा
दरबई में शनिवार की सुबह नकली किन्नर वसूली करने पहंुच गए। ग्रामीणों से बडी बडी राशि की मांग इन लोगों ने की। ग्रामीणों को शक होने पर असली किन्नरों को चांदामेटा से बुलाया गया। चांदामेटा से पहंुची असली किन्नरों की टीम ने इनका भांडा फोड किया। किन्नर के भेष में आए ये शादी शुदा मर्द निकले। इनके कपडे उतरवाए गए। विग निकाली गई। शनिवार 2 बजे इन्हें गांव से भगा दिया गया