अरवल: रेलवे लाइन की मांग को लेकर अरवल में जन आक्रोश मार्च, कलेक्ट्रेट पर धरना
Arwal, Arwal | Jun 5, 2026 अरवल को रेलवे लाइन से जोड़ने तथा विभिन्न जनहित मांगो को लेकर रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव के नेतृत्व मे शुक्रवार को जिला बस स्टैंड से समाहरणालय तक जन आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च मे बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया और सरकार से शीघ्र रेलवे परियोजनाओं की मांग की