गोंडा: आधार सेवा केंद्र पर उमड़ी भीड़ में एक महिला बेहोश, गर्मी और अव्यवस्था से लोग परेशान
Gonda, Gonda | Oct 13, 2025 गोंडा के अंबेडकर चौराहा स्थित आधार सेवा केंद्र पर सोमवार 2 बजे भारी भीड़ के बीच एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला, पानी पिलाया और कुछ ही देर बाद महिला को होश आ गया। उसने बताया कि उसे चक्कर आने के कारण वह गिर गई थी। बताया जा रहा है कि यह जनपद का एकमात्र आधार सेवा केंद्र है, जिसके चलते यहां रोजाना सुबह 6 बजे से ही भीड