विदिशा नगर: मंगलवार दोपहर को विदिशा मे हुई बेमौसम बारिश से कई सडको पर भरा पानी,खडी फसलो को हुआ नुकसान,सब्जी की फसले ज्यादा प्रभावित
मंगलवार दोपहर को विदिशा में मौसम अचानक बदल गया। तेज गरज के साथ तेज बारिश हुई। लगातार 2 घंटे तेज बारिश की वजह से विदिशा के नीमताल कागदीपुरा, रायपुरा, जतरापुरा सहित अन्य जगहों पर बस्तियों और सड़कों पर पानी भर गया। वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी फसल सब्जियों की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।