कुचायकोट: उचकागांव थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के मामले में नामजद महिला समेत तीन गिरफ्तार
कुचायकोट थाने के पुलिस ने गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना क्षेत्र के एक महिला समेत तीन लोगों को धोखाधड़ी के एक मामले में नामजद आरोपी होने के कारण गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों लोगों को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दी। गिरफ्तार लोगों में प्रमोद कुमार,अनिल कुमार और एक महिला शामिल हैं। जिसकी जानकारी आज शुक्रवार को शाम 7 बजे कुचायकोट थाना प्रशासन ने दी।