भानपुरा: नवीन कलेक्टर ने दुधाखेड़ी माता मंदिर में किए दर्शन, निर्माण कार्यों का लिया जायजा
जिले के नवीन कलेक्टर ने शनिवार को प्रसिद्ध दुधाखेड़ी माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। दर्शन उपरांत कलेक्टर ने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।