बालोद: गुंडरदेही में बनेगा बालोद जिले का पहला फ्लाईओवर, 1.5 किमी लंबा और 15 मीटर चौड़ा, 135 करोड़ में पूरा होगा प्रोजेक्ट
Balod, Balod | Jun 16, 2026 बालोद से दुर्ग मुख्य मार्ग पर स्थित गुंडरदेही के अर्जुन्दा चौक से तहसील कार्यालय तक जिले का पहला फ्लाईओवर बनाया जाएगा। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े इस फ्लाईओवर के लिए सेतु विभाग ने सर्वे कार्य पूरा कर प्रारंभिक खाका तैयार कर लिया है। वर्तमान में प्राकलन (एस्टीमेट) तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।