बड़गांव क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से शुरू हुआ प्यार उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब तय शादी के दिन दुल्हन ने अचानक संपर्क तोड़ दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक युवती से मुलाकात हुई थी। बातचीत बढ़ी तो रिश्ता प्यार तक पहुंचा और दोनों ने फोन पर दो दिसंबर की शादी की तारीख भी तय कर ली।