मुरैना नगर: मुरैना एसपी-कलेक्टर का रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार, चंबल में अवैध रेत माफियाओं पर शिकंजा,19 आरोपी जिलाबदर,मचा हड़कंप।
राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन ने रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है।एसपी धर्मराज मीना के प्रतिवेदन पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने 19 आरोपियों को एक वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया। आरोपियों के मुरैना सहित ग्वालियर, भिंड, श्योपुर और शिवपुरी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।