चायल: खरका के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खरका गांव के पास होटल के समीप तेज रफ्तार दोपहिया वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय शिवानी पुत्री कमलेश कुमार की मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची घर के बाहर टहल रही थी, तभी हादसा हो गया। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। शनिवार 8 बजे मामला!