बलिया: दुबहड़ क्षेत्र के गंगा नदी में मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव, मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका
Ballia, Ballia | Nov 1, 2025 दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी निवासी मुन्ना कुमार खरवार 42 वर्ष, पुत्र श्रीराम खरवार का शव शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गंगा नदी में उतराया मिला। परिजनों के अनुसार, वे पिछले शुक्रवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर घर से निकले थे। कुछ घंटे बाद अनजान नंबर से फोन आया कि वे जनसेवर मिश्र सेतु के पास गंगा में कूद गए हैं।