जापान की अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के वानिकी विशेषज्ञ हिरोशी नाकाटा हजारीबाग के दौरे पर हैं। वे यहां की प्राकृतिक वनस्पति और वनों के प्रबंधन का अध्ययन कर रहे हैं। डीएफओ मौन प्रकाश के अनुसार, दौरे में स्थायी वन प्रबंधन, सामुदायिक भागीदारी और खनन के पर्यावरणीय प्रभाव पर विशेष ध्यान दिया गया। यह भारत-जापान सहयोग की दिशा में अहम कदम है।