चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में मानकी मुंडाओं की बैठक हुई। बैठक में मानकी मुंडाओं को पेसा कानून की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने उपस्थित मानकी मुंडाओं को पेसा कानून व मानकी मुंडाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।