हनुमाननगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब परिवहन के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल शंकरलाल ने आज बुधवार शाम करीब 6 बजे बताया कि खेमा का झौंपड़ा निवासी बाबूलाल पुत्र भूरालाल सुवालका (उम्र 58 वर्ष) एक थैले में 48 पव्वे घुंघरू ब्रांड देसी शराब लेकर जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास शराब परिवहन का कोई वैध अनुज्ञा पत्र नहीं मिला।