सहारनपुर: ट्रफस्टार क्रिकेट ग्राउंड पर सहारनपुर थंडर ने पुलिस को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में धमाकेदार जीत हासिल की
गली मोहल्ला कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सहारनपुर थंडर ने सहारनपुर पुलिस को 2 विकेट से रोमांचक मुकाबले में हरा फाइनल में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जगह बना ली। ट्रफस्टार क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 160 रन बनाए।