मंदसौर के प्रतापगढ़ पुलिया पर दो लोगों ने एक युवक से मारपीट कर चाकू से हमला करने की कोशिश की। आरोप है कि नशे में हमला किया गया, जिसमें चाकू गिर गया, पीड़ित युवक चाकू लेकर कोतवाली थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,