पुन्हाना: महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस दुर्घटना के बाद पुन्हाना एसडीएम और डीएसपी ने की स्कूल बसों की जांच
Punahana, Nuh | Apr 13, 2024 एसडीएम ने बताया कि स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई है ,जो कोई वाहन सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुरूप नहीं पाया गया उसे बंद कर दिया जाएगा। स्कूल वाहनों के चालक पूर्ण रूप से प्रशिक्षित और ड्राईविंग लाईसेंस धारक होने चाहिए। उनकी मेडिकल फिटनेस ठीक होनी चाहिए। कोई भी चालक अप्रशिक्षित या नशे का आदी पाया जाता है तो उसे फौरन स्कूल वाहन से हटाया जाएगा।