पुन्हाना: नुक्कड़ नाटक कर जादूगर ने गांव झारोकडी और नई में टीकाकरण पर आधारित जादू का खेल दिखाया
Punahana, Nuh | Apr 12, 2024 जादूगर ने सभी 11 बीमारियों हेपेटाइटिस–बी ,टेटनस , टीबी, गलघोटू,निमोनिया, हिब संक्रमण,पीलिया, पोलिया, रोटा वायरस, खसरा रुबेला और डीपीटी के बारे में अलग- अलग जादूई खेलों के माध्यम से लोगों को समझाया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई थी, जिससे क्षेत्र में टीकाकरण अभियान को गति मिल सके।