पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय के बाहर बिहार भर के SPO ने किया प्रदर्शन, बिना सूचना सेवा समाप्त करने से हैं नाराज
भाजपा कार्यालय के बाहर सोमवार को बिहार भर के SPO ने प्रदर्शन किया। इन सभी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने करीब 10 साल अपनी सेवा दी है लेकिन 2018 में बिना किसी सूचना के उनकी सेवा को समाप्त कर दिया गया। इसी से नाराज बिहार भर के SPO ने प्रदर्शन किया। मौके पर प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि सरकार हमारी मांग को पूरा करें और उनका वेतन भी चालू करें।