पटना ग्रामीण: नेहरूनगर में फ्लैट दिखाने के नाम पर घर में घुसे अपराधी, की बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या
पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में फ्लैट देखने के नाम पर 3 अपराधी घर में दाखिल हुए और एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी है। वहीं मृतका की बेटी की भी अज्ञात अपराधियों ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। दरअसल घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में 3 की संख्या में अपराधियों की तस्वीरें कैद हुई है।