राघोगढ़ के धरनावदा थाना क्षेत्र से 10 माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को खोज लिया है। 5 दिसंबर को थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने बताया, 22 फरवरी 2025 को पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 3 दिसंबर 2025 को राजस्थान के सीकर जिले के डाबला थाना क्षेत्र में होने की जानकारी पर 4 दिसंबर को दस्तयाब किया। 5 दिसंबर को बाल कल्याण समिति ने पेश कर परिजनों को सौंप दिया है।