पटेरा: हिंडोरिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पकड़ी, 100 पाव बरामद कर आरोपी पर मामला दर्ज किया
Patera, Damoh | Feb 18, 2026 हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के बांदकपुर मार्ग से बाइक क्रमांक एमपी 34 एमपी 7905 से आरोपी विकास शिवहरे सीट के पीछे एक बोरी में 100 पाव लाल मसाला शराब लेकर जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।