पटेरा: हिंडोरिया में वन विभाग की कार्रवाई, वन भूमि पर बनी झोपड़ी हटाई गई
Patera, Damoh | Feb 18, 2026 हिंडोरिया में वन विभाग की शासकीय जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ी को वन अमले द्वारा हटाकर वन भूमि को कब्जा मुक्त किया गया,वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देश पर बीट प्रभारी कपिल एवं चौकीदार हीरा सिंह की उपस्थिति में कार्रवाई की गई,वन विभाग ने मौके पर मौजूद लोगों को वन भूमि पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी भी दी।