आरा: असनी से लापता सवर्ण व्यवसाई का अपहरण निकला झूठा, पुलिस ने बताया- वह खुद इंदौर भाग कर रह रहा था
Arrah, Bhojpur | Jun 20, 2025 भोजपुर पुलिस ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र से करीब दो महीने पहले गायब स्वर्ण व्यवसायी राजेश कुमार सोनी को सकुशल बरामद कर कथित अपहरण के हाई प्राेफाइल ड्रामे का पटाक्षेप कर दिया है। बरामदगी मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से हाे सकी। बरामद व्यवसायी गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने बरामद दुकानदार को कोर्ट में प्रस्तुत कर 167 के तहत बयान दर्ज कराई