आरा: जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया द्वारा आयोजित 'जिला जनता दरबार' में 48 लोगों की समस्याएं सुनी गईं
Arrah, Bhojpur | Jun 20, 2025 जिलाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया (भा.प्र.से.) के द्वारा आज दिनांक 20 जून 2025 को आयोजित 'जिला जनता दरबार' में 48 लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के अविलंब निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।