मथुरा: मुंडन कराकर लौट रहे परिवार को टेंपो ने रौंदा, पिता-पुत्र की गई जान, ननद और भाभी घायल
मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर उस वक्त खुशियां मातम में बदल गईं, जब नरी सेमरी माता के मंदिर से बेटे का मुंडन कराकर लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में पिता और उसके 8 माह के इकलौते मासूम बेटे की मौत हो गई है, जबकि परिवार की दो महिलाएं अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं