प्रखंड के लौगांय में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के आयोजन को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ.सोमवार की सुबह करीब 9 बजे मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि पंडित संजीव झा ने भूमि पूजन कराया, जबकि पंचायत मुखिया ब्रह्मदेव सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने ध्वजारोहण किया.यह महायज्ञ 8 से 14 मार्च तक चलेगा.