जशपुर: राष्ट्रीय मंच पर जशपुर का परचम, सरडीह ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं हरित ग्राम श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान मिला
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड की ग्राम पंचायत सरडीह ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जशपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार के तहत "स्वच्छ एवं हरियाली ग्राम" श्रेणी में सरडीह को देशभर में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है।