आरा: गजराजगंज गांव में अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही वृद्ध महिला को मारी टक्कर, हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 5, 2024 गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज गांव स्थित काली मंदिर के समीप शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच रही। जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत गजराजगंज गांव निवासी स्व.राजेंद्र शर्मा की पुत्र हैं