मुंगेर: तारापुर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की, दो गिरफ्तार
Munger, Munger | Mar 25, 2025 मुंगेर : तारापुर थाना पुलिस ने कुरकुरे से भरे मालवाहक वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के कार्टन बरामद किये इस मामले में पुलिस ने बेगूसराय जिले के रहने वाले संतोष कुमार और सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है। मंगलवार चार बजे तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही हुई।