घोसी: पटना: शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से घोसी पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से घोसी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के इछहोस गांव निवासी बबलू सपेरा को गिरफ्तार किया गया जिसके ऊपर घोसी थाने में हत्या का मामला दर्ज है।