बक्सर: बक्सर स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की हुई मौत, जीआरपी पुलिस ने शव को किया बरामद
Buxar, Buxar | Jul 23, 2024 बक्सर दानापुर रेल मंडल के स्थानीय रेलवे स्टेशन ट्रेन से गिरकर एक युवक की जान चली गई है. रेल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टमम के लिए अस्पताल भेज दिया. जीआरपी पुलिस के अनुसार स्थानीय बक्सर रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या एक पर एक 23 वर्षीय युवक कामाख्या एक्सप्रेस के जनरल बोगी से गिर पड़ा. जिससे ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई.