रॉबर्ट्सगंज: सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौराहे पर विवादित बयान देने वाले भाजपा सांसद का किया विरोध, फाड़ा पोस्टर
सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर 12 बजे स्वर्ण जयंती चौराहे पर महिलाओं पर विवादित बयान देने वाले भाजपा सांसद का विरोध कोय और जमकर प्रदर्शन किया , इस दौरान उन्होंने हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का पोस्टर फाड़ दिया। सपा के जिला सचिव का कहना था कि भाजपा के लोग लगातार महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं ।