58 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली पोड़ाहाट, सोनुआ और बिला ग्रामीण जलापूर्ति योजना को पूरा करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल चक्रधरपुर ने कार्रवाई तेज कर दी है। यह योजना सोनुआ और गोइलकेरा प्रखंड के 50 से अधिक गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2019-20 में शुरू की गई थी। अब तक योजना पर लगभग 57.92 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं.
चक्रधरपुर: 90 लाख की लागत से दोबारा बिछेगी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन, PHED ने PWD को भेजेगा पत्र, ग्रामीण जलापूर्ति योजना को मिलेगा गति - Chakradharpur News