बालाघाट: 13 उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जारी, किसानों को मिल रही हैं बेहतर सुविधाएं
बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 13 उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से संचालित हो रहा है, जबकि 8 केंद्रों में चना खरीदी भी जारी है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 30 अप्रैल को सहकारिता विभाग के अधिकारी राजेश उइके ने दोपहर 12 बजे लालबर्रा स्थित उ