हरदा: हरदा के दो विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट में बनाई जगह
10वीं में 71.46% और 12वीं में 79.67% रहा जिले का परिणाम।
Harda, Harda | Apr 15, 2026 आज 15 अप्रैल 11 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणामों की घोषणा की। इस वर्ष हरदा जिले के दो विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल किया है।