राहुल गांधी और रजनी पाटिल मेरी कार्यशैली से संतुष्ट, लंबे समय तक प्रदेश की सेवा करूंगा : मुख्यमंत्री सुक्खू #kangralive #cmsukhu
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल उनकी कार्यशैली से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले भी यह बात कही थी और आज फिर दोहरा रहे हैं कि उनका पूरा ध्यान प्रदेशहित में कार्य करने पर केंद्रित है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा जनहित में लिए जा रहे फैसलों से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह बेचैन है।
सुक्खू ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सोशल मीडिया पर सुनियोजित तरीके से प्रतिदिन नए-नए झूठे नैरेटिव गढ़े और फैलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सच्चाई को समझती है और ऐसे दुष्प्रचार से भ्रमित होने वाली नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है तथा प्रदेशहित सर्वोपरि है।
Kangra, Kangra | Aug 1, 2026