हुज़ूर: भोपाल शहर काजी ने स्वामी यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
Huzur, Bhopal | Oct 5, 2024 जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के खिलाफ भोपाल शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी ने शिकायत की है। शनिवार दोपहर उन्होंने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा से मुलाकात की। कहा- हाल ही में एक कथित वीडियो प्रसारित किया गया है। जिसमें पैगंबर मोहम्मद और कुरआन के प्रति आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की है।