निज़ामाबाद: रानी की सराय बाई पास से अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त की पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना की पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियक्त को गिरफ्तार करके मा न्यायालय को भेज दिया है ।आज 5अगस्त को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु दिए गए आदेश निर्देश के अनुपालन में थाना निजामाबाद के उप निरीक्षक सुधीर पांडे व उप निरीक्षक कमला प्रसाद अपने हमराहियो के साथ क्षेत्र में मामूर थे ।