निज़ामाबाद: फरिहा गांव में चकमार्ग पर हुए अतिक्रमण को एसडीएम संत रंजन ने राजस्व टीम भेज कर हटवाया
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद उपजिलाधिकारी सन्त रंजन ने फरिहा गांव में चकमार्ग पर हुए अतिक्रमण को राजस्व के टीम को भेज कर के हटवाया है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा गांव में गाटा संख्या 1621 जो की अभिलेख में चक मार्ग के नाम से अंकित है ।और जिस पर गांव के कुछ लोगों द्वारा दीवार और टीन सेट बनाकर 20 सालों से अवैध कब्जा कर लिया गया था।