जगदीशपुर: भागलपुर में मुहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष तैनाती
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर पुलिस ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों, चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गई है।