बांसवाड़ा: झातला गांव में बाइक के पास सड़क किनारे अज्ञात युवक घायल पड़ा था, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र स्थित झातला गांव में बाइक के पास सड़क किनारे घायल हालत में अज्ञात युवक पड़ा हुआ था वहां पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और युवक को उपचार के लिए एमजी अस्पताल में लेकर आए। रविवार दोपहर 3 बजे एंबुलेंस के ईएमटी ने बताया कि अज्ञात युवक सड़क किनारे पड़ा हुआ लोगों ने देखा और हमें सूचना दी।