शाहजहांपुर। हद्दफ चौकी के निकट रहने वाली मीनू मिश्रा के लिए उस समय राहत की किरण जगी जब समाजसेवी संस्था 'सहयोग' उनके सहयोग के लिए आगे आई। पिछले दिनों भीषण आग के कारण मीनू मिश्रा का घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था, जिससे वे दाने-दाने और बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज हो गई थीं।