अशोकनगर खेत में मोटर चालू करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के आमखेड़ा निवासी कबुल सिंह पुत्र बादल सिंह कुशवाहा उम्र 47 वर्ष गुरुवार की रात 9:00 बजे अपने खेत में पानी देने मोटर चालू कर रहा था इसी दौरान उसे करंट लग गया जिससे वह बिजली की डोरी से चिपक गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रात 8:00 बजे घर से खेत पर गया था।